लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- खीरी थाना क्षेत्र के पनगी गांव निवासी 24 वर्षीय अंकित पुत्र महेश ने अज्ञात कारणों के चलते बहराइच-बस्ती हाईवे के पास एक आम के पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगा ली। रविवार सुबह राहगीरों ने पेड़ से युवक का शव लटका देखा तो इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि अंकित बीती रात से घर से लापता था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सुबह हाईवे किनारे आम के पेड़ से शव लटका मिलने की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मामले में पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.