हरदोई, अगस्त 18 -- बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को खेत में पेड़ से एक युवक का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव की पहचान करीब 40 वर्षीय रामचंद्र के रूप में की। परिजनों के मुताबिक, रामचंद्र करीब एक सप्ताह से लापता था। प्रतापनगर पुलिस चौकी को सर्वेश यादव के खेत पर आम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटके होने की सूचना मिली। कोतवाली प्रभारी कौशलेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव की पहचान रामचंद्र के रूप में हुई। रामचंद्र के भाई ने बताया कि उसका बड़ा भाई करीब एक सप्ताह पहले काम करने की बात कहकर घर से बाहर गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी कौशलेश कुमार सिंह ने ब...