आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, सनसनी
महाराजगंज, अगस्त 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर कोतवाली क्षेत्र के नदुआ गांव में सोमवार सुबह 18 वर्षीय युवक का शव खेत में आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान नदुआ निवासी संगम चौहान (18) पुत्र रमेश चौहान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह रविवार रात घर से बिना बताए निकल गया था। सोमवार सुबह गांव के पश्चिम स्थित खेत में आम के पेड़ से उसका शव लटकता देख ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर बागापार चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फंदे समेत अन्य साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पंचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.