शाहजहांपुर, जुलाई 9 -- ददरौल। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के भरगंवा गांव में बुधवार को एक युवक का शव गन्ने के खेत में खड़े आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार भरगंवा निवासी सोनू (30) पुत्र रामनरेश का शव गांव निवासी साजिद के गन्ने के खेत में खड़े आम के पेड़ से लटका मिला। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मृतक अपने पीछे पत्नी अनीता और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: किराए के मकान में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...