कौशाम्बी, जनवरी 29 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के रमसगरा मजरा सौरई बुजुर्ग गांव निवासी एक श्रमिक की गुरुवार सुबह पेड़ से गिरकर मौत हो गई। वह लकड़ी तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। रमसगरा मजरा सौरई बुजुर्ग गांव निवासी 40 वर्षीय मंतेश पटेल पुत्र राम अवतार मजदूरी करता था। गुरुवार की सुबह वह लकड़ी तोड़ने के लिए घर के समीप लगे आम के पेड़ पर चढ़ा था। इस दौरान पैर फिसलने की वजह से अचानक नीचे आ गिया। यह देख आसपास रहे लोग सन्न रह गए। घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजन गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर गए। वहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। अधेड़ की मौत के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कड़ा धाम था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.