हापुड़, जनवरी 29 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा के जंगल में एक बाग के पेड़ पर एक व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव लटका मिला। मृतक की शिनाख्त ग्राम शाहपुर जट्ट निवासी धर्मपाल के रूप में हुई। पोस्टमार्टम से शव आने के बाद सैकड़ों महिला पुरुष ने थाने के बाहर गढ़ रोड पर शव रखकर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजन ने पांच लोगों पर हत्या का शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया, तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार उपैड़ा के जंगल में गुरुवार की सुबह को ग्रामीणों ने आम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका देखा। आसपास के काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और बाबूगढ़ पुलिस को सूचना दी। जिस पर थाना प्रभारी ...