हाजीपुर, जून 9 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता औद्योगिक थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर शाम बड़ी यूसुफपुर स्थित आम के गाछी में छापेमारी कर दो चोर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर पुलिस ने एक पंप रेटिंग मशीन, 03 सॉकर एवं एक पुराना चौपड़ बरामद किया। गिरफ्तार चोर सदर थाना क्षेत्र के गौसपुर इजरा गांव निवासी अमित पासवान के पुत्र अभिषेक कुमार एवं औद्योगिक थाना क्षेत्र चक धनौती गांव निवासी शिवचंद्र पासवान के पुत्र बिट्टू कुमार बताया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार दोनों चोर को मंगलवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। यह भी पढ़ें- आम के गाछी से दो चोर गिरफ्तार घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...