पूर्णिया, मार्च 21 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।आम की फसल को फल मक्खी जैसे खतरनाक कीटों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र, जलालगढ़ द्वारा अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 10 चयनित किसानों के बीच 50 फेरोमोन ट्रैप का नि:शुल्क वितरण किया गया, ताकि वे अपने बागानों में इस तकनीक का उपयोग कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने आम में लगने वाले प्रमुख कीट फल मक्खी के जीवन चक्र, उसके नुकसान एवं नियंत्रण के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि यह कीट फलों के अंदर अंडे देकर उन्हें भीतर से सड़ा देता है, जिससे फल समय से पहले गिर जाते हैं और उत्पादन में 1 से 80 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। इससे न केवल किसानों को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि बाजार में फलो...