रुडकी, अप्रैल 14 -- लक्सर, संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। जिसका असर फसलों पर पड़ रहा है। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण हॉपर कीट ने आम की फसल पर कहर बरपाया है। इससे करीब तीस फीसदी फसल नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई है, जिससे क्षेत्र के बागान मालिकों की चिंता बढ़ गई है। कई बार कीटनाशकों का छिड़काव करने के बाद भी इस कीट से छुटकारा नहीं मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...