गाजीपुर, दिसम्बर 18 -- मरदह। बगही भोजापुर गांव में आम के पेड़ से पत्ती तोड़ने को लेकर विवाद में जमकर चलें लाठी डंडे में एक पक्ष से तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। वंदना देवी पत्नी मनोज कुमार ने बताया कि गांव के दो लोगों ने आम के पेड़ से पत्ती तोड़े जाने को लेकर अनायास ही गाली गलौज शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो लोगों ने उसे मारा पीटा। शोरगुल सुनकर मौके पर बीच बचाव करने पहुंची जेठानी रीमा पत्नी ओमप्रकाश व देवरानी सीमा पत्नी ओमकार को भी लाठी डंडे से मारपीट कर घायल‌ कर दिया। वंदना देवी ने गांव के दो लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि गांव के अमरजीत राम व सर्वजीत राम पुत्र हीरा राम केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...