आम का हरा पेड़ काटने के आरोप में दो पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 3 -- कुंडा। वन रेंज कार्यालय कुंडा के सेक्शन ऑफिसर केशव प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी। दो जून को शिकायत मिली की बसहीपुर में आम का हरा पेड़ काटा जा रहा है। वह हमराह श्याम सुंदर के साथ मौके पर पहुंचे तो लोग आम का हरा पेड़ काटकर उठा ले गए थे। पूछताछ में पता चला कि बसहीपुर गांव निवासी बबलू पटेल और एक अन्य सहयोगी पेड़ काट कर उठा ले गए हैं। केशव प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने बबलू पटेल को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.