समस्तीपुर, मई 2 -- पूसा। आम का पेड़ काटने को लेकर पूसा थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर बथुआ गांव में शनिवार को हुई मारपीट में 3 लोग जख्मी हो गये। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा में भर्ती कराया गया। इस दौरान उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी सुरेन्द्र राय को गहन चिकित्सा के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों में सुरेन्द्र राय के पुत्र मुकेश कुमार एवं सचिन कुमार शामिल हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पूर्व से विवादित आम का पेड़ काटने के लिए काफी लोग बगीचा में पहुंचे थे। इस दौरान कथित रूप से पूछने पर आरोपितों ने हमला कर जख्मी कर दिया। यह भी पढ़ें- आम का पेड़ काटने के विवाद में मारपीट, 3 जख्मी, एक रेफर पिड़ित पक्ष का आरोप है कि उस पेड़ को काटने से प्रशासन ने पूर्व में भी रोक लगाया था। बावजूद वे लोग आम का पेड़ काट रहे थे। यह भी पढ़ें- पार्क...