आम का ठेला लगाने को लेकर विवाद, तीन लोगों पर मुकदमा
शाहजहांपुर, जून 13 -- शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के गर्रा पुल पर आम का ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अजीजगंज निवासी रामकेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह गर्रा पुल पर आम का ठेला लगाए हुए था। इसी दौरान काशीराम कॉलोनी निवासी पुनीत, आशीष तथा अजीजगंज निवासी सुमित उर्फ डीएम से सब्जी की दुकान हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ मारपीट की और सुमित उर्फ डीएम ने डंडे से हमला कर हाथ घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- पिता-पुत्र से मारपीट के आरोप में तीन पर मुकदमा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रॉय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- आम त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.