सिमडेगा, जून 9 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में मंगलवार को आम उत्सव सह आम बागवानी मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे जिप सदस्य बिरजो कडुंलना, मुखिया विश्वनाथ बड़ाईक, कृपा हेमरोम, सीता कुमारी, सोमारी कैथवार उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया। जिप सदस्य बिरजो कडुंलना ने कहा कि किसान आम बागवानी के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रखंड के लिए खुशी की बात है कि 1300 किलो लंदन के लिए आम्रपाली आम भेजा गया है। प्रखंड के किसानों के लिए गौरव की बात है। मौके पर बीपीएम कुंदन भगत, प्रकाश मुंडा, नवीन कडुंलना, सौरभ कुमार, नितिश कुमार, दीपक बड़ाईक आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- आज बोलबा में होगा आम उत्सव सह बागवानी मेला आज यह भी पढ़ें- डीसी के नेतृत्व में महिलाओं ने सीएम को सौंपा आम्...