जहानाबाद, जून 11 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला प्रशासन आम आदमी की समस्याओं के प्रति काफी गंभीर है। गुणवत्ता के साथ जनसमस्याओं का निदान जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा है कि आम लोगों की समस्या का निदान कर उनका जीवन आसान बनाने के लिए जिला प्रशासन संकल्पित है। दरअसल वे गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यशैली के अंतर्गत आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुन रही थीं। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्ता के साथ करें निष्पादनजनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की समस्या को पहले उन्होने गौर से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई करने क...