दिल्ली, मई 23 -- Cockroach Janta Party: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने देश के कुछ युवाओं को लेकर एक बयान दिया। बयान में युवाओं को कॉकरोच और पैरासाइट तक कह दिया गया। चीफ जस्टिस के बयान के बाद अभिजीत दीपके नाम के एक युवक ने एक वर्चुअल संगठन खड़ा कर दिया, जिसका नाम रखा कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) इसके सोशल मीडिया अकाउंट पर अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। सीजेआई के बयान के बाद बने इस संगठन को लेकर तरह-तरह के दावे किये जा रहे हैं। इस दौरान यह बात भी सामने आई कि इसके फाउंडर का संबंधन आम आदमी पार्टी से है। अब इसके फाउंडर अभिजीत दीपके ने खुद ही इस मामले का खुलासा कर दिया है।AAP से संबंध पर क्या बोले अभिजीत दीपके कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने एक इंटरव्यू के दौरान स्वीकार किया कि उनका संबंध आम आदमी पार्टी से रहा है और पहले व...