आगरा, मार्च 29 -- आम आदमी पार्टी के सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में चल रही रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा का चौथा चरण ब्रज प्रांत में आयोजित होगा। रविवार को पार्टी की बैठक में ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी ने बताया कि पदयात्रा ताजनगरी से शुरू होकर हाथरस होते हुए मथुरा में समाप्त होगी। जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने बताया कि पदयात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मार्ग, जनसंपर्क, सभाओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें। संजय सिंह शहीद स्मारक में शहीदों को नमन करने के बाद किदवई पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। बैठक में ताजुद्दीन खान, संजय भारती, ललित साहनी, विनोद कुमार, हर्ष कुमार, अरुण गहलोत, मोहित अग्र...