देहरादून, अगस्त 16 -- देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी (आप) को एक बड़ा झटका लगा है। 'आप' के प्रदेश उपाध्यक्ष डीके पाल ने पार्टी को अलविदा कहते हुए अब कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। प्रेस क्लब में आयोजित एक विशेष सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने डीके पाल को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई और उनका पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर नवीन जोशी और संग्राम सिंह पुंडीर सहित कई अन्य नेता व कार्यकर्ता भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। डीके पाल के कांग्रेस में शामिल होने से जहां एक तरफ पार्टी संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है, वहीं इसे आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...