मेरठ, जनवरी 4 -- सपा और आम आदमी पार्टी ने शनिवार को सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। आम आदमी पार्टी की ओर दक्षिण विधानसभा के गुर्जर चौक गांव लिसाड़ी-नूरनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया। माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने आह्वान किया कि माता सावित्रीबाई फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए और शिक्षा व समानता के उनके संघर्ष को आगे बढ़ाया जाए। श्रद्धांजलि सभा में महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, एसके शर्मा, हेम कुमार, देव अग्रवाल, सलीम मंसूरी, अजय कुमार, ईशु पाल, जितेंद्र जाटव, जितेंद्र कुमार, संजय वर्मा, फिरोज, बब्बू, असलम, सलमा, नोसाद मंसूरी रहे। दूसरी ओर जेल रोड स्थित सपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी की अध्यक्षता में कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले क...