आजमगढ़, मई 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 116721 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इससे पूर्व जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने हाल ऑफ जस्टिस में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके लोक अदालत की विधिवत शुरुआत की। यह भी पढ़ें- लोक अदालत में 55 हजार मामलों का निस्तारणअधिकारियों और वादकारियों का संबोधन इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, वादकारियों को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम आदमी के लिए उपलब्ध एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीतिका राजन ने बताया कि इस लोक अदालत में 19 जोड़ो ने सारे मतभेद भुला कर फिर से एक साथ रहने का निर्णय लिया। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना अधिकरण के जज मुकेश कुमार सिंह ने कु...