नई दिल्ली, मई 14 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते पैदा हुआ ऊर्जा संकट अब आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहा है। खासकर आम जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे है। अकेले दूध नहीं, बीते दो महीने के दौरान कंपनियों ने खाद्य तेल, मसाले, सूखे मेवे, चायपत्ती, साबून, शैंपू से लेकर अन्य वस्तुओं के दामों में 10-30 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है। यह भी पढ़ें- आम आदमी की जेब तक पहुंचा पश्चिम एशिया संकट मूल्य वृद्धि की प्रक्रिया कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर स्मार्ट तरीका अपनाया है। पहले उत्पादों की मात्रा को कम किया और अब धीरे से कीमतों को बढ़ा दिया है। मार्च के अंत तक एक ब्रांडेड कंपनी का एक किलोग्राम की चायपत्ती का पैकेट 500 रुपये का था, जिसकी कीमत अप्रैल में बढ़ाकर 515 रुपये कर दी गई। अब वह अधिकांश स्टोर व ऑनलाइन डिली...