रांची, अगस्त 28 -- तोरपा, प्रतिनिधि। पावन सावन माह के अंतिम दिन शुक्रवार को सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन के अवसर पर प्रसिद्ध आम्रेश्वर धाम में भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। हर-हर महादेव और बोल-बम के जयकारों से पूरा धाम परिसर गूंजता रहा। स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। एक माह तक चले ऐतिहासिक श्रावणी मेले का विधिवत हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। इस वर्ष पूरे सावन में करीब दस लाख श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने का अनुमान है। रात दो बजे से लगी लंबी कतार: यह भी पढ़ें- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा रोहितेश्वर धामजलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की कतार सावन पूर्णिमा पर जलार्पण के लिए गुरुवार रात से ही दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। रात करीब द...