आम्रेश्वर धाम में रात 2 बजे से ही गूंजने लगा बोल बम का जयघोष
रांची, अगस्त 24 -- तोरपा, प्रतिनिधि। सावन की अंतिम सोमवारी पर झारखंड का दूसरा देवघर कहे जाने वाले प्रसिद्ध आम्रेश्वर धाम अंगराबारी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार रात से ही धाम परिसर गेरुआमय हो गया। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। आस्था का आलम यह था कि रविवार रात 10 बजे से ही कांवरियों का जत्था धाम पहुंचने लगा था। रात 2 बजते-बजते पूरा धाम परिसर केसरिया रंग में रंग गया। चारों ओर बोल बम, हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा इलाका गूंजायमान हो रहा था। बाबा पर जल चढ़ाने के लिए प्रवेश द्वार से लेकर गर्भगृह तक लंबी कतार लग गई थी। भीड़ का दबाव लगातार बढ़ता देख आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति ने बड़ा फैसला लिया। सरकारी पूजा आधा घंटा पहले संपन्न कराकर सुबह 3:30 बजे ही मंदिर का पट खोल दिया गया। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.