मुजफ्फरपुर, जून 12 -- मुजफ्फरपुर। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए आम्रपाली व शहीद एक्सप्रेस का करनैलगंज व जरवल रोड स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 16 जून से करनैलगंज स्टेशन पर दोपहर 03.39 पहुंचकर दोपहर 03.41 बजे खुलेगी। वहीं, 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस 17 जून से करनैलगंज स्टेशन पर सुबह 04.36 पहुंचकर सुबह 04.38 बजे आगे के लिए रवाना होगी। वहीं, 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 17 जून से जरवल रोड स्टेशन पर रात 10.40 पहुंचकर रात 10.42 बजे और 14674 अमृतसर-जयनगर 17 से जरवल रोड स्टेशन पर सुबह 07.54 पहुंचकर सुबह 07.56 बजे रवाना होगी। यह भी पढ़ें- आम्रपाली व शहीद एक्सप्रेस का ठहराव बढ़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...