चतरा, मई 30 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। आम्रपाली के कुमडाग खूर्द में कोल उत्पादन के दौरान ब्लास्टिंग से आसपास के घरों में दरारें आ रही है। किसी के छत के ढलाइ में दरार आ रही है तो किसी के घर का सीमेंट भरभराकर गिर जा रहा है। बताया गया कि एनसीसी कंपनी हर रोज आम्रपाली में 70 हजार टन कोयला उत्पादन कर रही है। जहां उत्पादन हो रही है वहां से घरों की दूरी 200 मीटर के आसपास है।इस उत्पादन में ब्लास्टिंग से कुमडाग खूर्द के बरियाटोला निवासी विजय साव का आशियाना क्षतिग्रस्त हो गया। जिनका परिवार पूरी तरह भयभीत हैं।वहीं कोयले की डस्ट से तीन हजार ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। यह भी पढ़ें- रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शिवपुर में कोल ट्रांसपोर्टिंग ठप की बताया गया कि कुमडाग खूर्द के दो सौ मीटर दूर कोयले की दिन रात उत्पादन हो रही है। भुक्तभोगी बिजय...