चतरा, जून 28 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आह्वान पर राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता-12 के गठन में हो रहे अनावश्यक विलंब के विरोध में रविवार को आम्रपाली में भारतीय मजदूर संघ ने गेट मीटिंग सह जागरूकता अभियान चलाया।सी.सी.एल. कोलियरी कर्मचारी संघ (बीएमएस), आम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र द्वारा क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं मे गेट/पिट मीटिंग एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक किया गया। गेट मीटिंग में राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता-12 के शीघ्र गठन तथा कोयला श्रमिकों के हितों की रक्षा की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया गया। मीटिंग में वक्ताओं ने कहा कि वेतन समझौते में हो रही लगातार देरी से कोयला श्रमिकों में व्यापक असंतोष व्याप्त है तथा इस संबंध में शीघ्र सकारात्मक पहल की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- एनसीडब्ल्यूए-12 का गठन में देरी ...