हल्द्वानी, मई 14 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। स्पिक मैके संस्था की ओर से आम्रपाली विश्वविद्यालय में शास्त्रीय गायन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें गायक पद्म भूषण पंडित साजन मिश्रा ने अपनी सुरीली प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बनारस घराने के दिग्गज ख्याल गायक पंडित साजन मिश्रा ने कार्यक्रम की शुरुआत 'शिव स्तुति' से की। इसके बाद उन्होंने 'तराना' और अपना प्रसिद्ध भजन 'धन्यभाग सेवा का अवसर पाया' प्रस्तुत कर सबको झूमने में मजबूर कर दिया। उनके साथ संगत में प्रख्यात गायक पंडित स्वरांश मिश्रा, तबले पर चित्रांक पंत और हारमोनियम पर संदीप मोहन्ती ने जुगलबंदी कर समां बांधा। यहां विवि के सीईओ डॉ. संजय ढींगरा, सचिव बिंदु चावला, प्रतिकुलपति प्रो. एसके सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉ. एमके शर्मा, डॉ. श्वेता पांडे आदि रहे। यह भी पढ़ें- संस्कृति...