चतरा, फरवरी 12 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। आम्रपाली कोल परियोजना कार्यरत एमपीएल,एमआईपीएल,जीसीएल जेबी कंपनी में काम कर रहे लगभग 130 एचपीसी ठेका मजदूरों का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। मजदूर ग्रेच्युटी,बोनस और बकाया मजदूरी की मांग पर अड़े हुए हैं। और महालक्ष्मी कंपनी के मेन गेट के पास धरना पर जमे हुए हैं। इधर इस मामले को श्रम विभाग ने कंपनी को नोटिस भी किया है। मजदूरों ने कहा है कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।संघ के अनुसार,कंपनी में कार्यरत अद्र्धकुशल ठेका मजदूरों को प्रतिमाह 32,795 रुपये (पीएफ कटौती के बाद) वेतन देय है,लेकिन जुलाई माह से मजदूरों को केवल 17,475 रुपये का ही भुगतान किया गया। इस प्रकार प्रति माह 15,320 रुपये बकाया है ।संघ ने बताया कि 15 फरवरी को कंपनी अपना बोरिया बिस्तर बांध कर चली जायेगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.