गोंडा, अप्रैल 13 -- गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत स्थित गोंडा स्टेशन से होकर जाने वाली 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस में एक यात्री को अचेत अवस्था में यात्रियों ने देखा। वह जनरल कोच में सफर कर रहा था। रेल कर्मियों ने की सूचना पर पहुंची मेडिकल टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...