चतरा, जुलाई 24 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल की जिस आम्रपाली परियोजना में 60 हजार टन से अधिक कोयले की उत्पादन हो रही है वहां डीजीएमएस के नियमों का उल्लघंन करने का मामला सामने आया है। यह आरोप आउटसोर्सिंग कंपनी एनसीसी पर है। इस संबंध में आम्रपाली श्रमिक संगठन एटक के ज्वायंट सेक्रेटरी बिनोद बिहारी पासवान ने खान सुरक्षा निदेशक और कोल मंत्रालय को पत्र भेजकर जांच की मांग की है। पत्र में उल्लेख है डीजीएमएस के नियमों के तहत् कोयला स्टाक यार्ड तक ले जाने के लिए एनसीसी ने कुछ वोल्वो डंपर का परमिशन तो लिया है परन्तु जो बाजार से हाइवा डंपर हायर किये गये उसका अनुमति नहीं है। इससे कोयला चोरी होने की आशंका बढ़ जाती है। आम्रपाली चंद्रगुप्त के श्रमिक नेता बिनोद बिहारी पासवान का कहना है कि उत्पादन के बाद कोयले की तौल सीसीएल के कांटा घरों पर नहीं की जा रही...