चतरा, जुलाई 30 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। आम्रपाली में कोयला उत्पादन कर रही एनसीसी कंपनी अपने वायदे से मुकर रही है। आठ माह पूर्व जिन 450 ठेका श्रमिकों को कोल मंत्रालय के नियमों के तहत् एचपीसी वेतन देने का भरोसा गांव वालों को दिया था वह आज तक नहीं मिली। जिससे कभी भी गुस्सा आमरपाली में फुट सकता है। इस मामले में वर्करों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास उर्फ मंटू सिंह ने आम्रपाली के पीओ सतेन्द्र सिंह से मुलाकात की। और ठेका श्रमिकों की पीड़ा और मांगों से अवगत कराया। बताया गया कि सीसीएल के वेज सीट में कंपनी के द्वारा 1050 श्रमिकों के नामों का उल्लेख हर माह होती है। परन्तु एनसीसी में लगभग 1600 वर्कर हर रोज बायोमेट्रिक हाजरी बना रहे हैं। वह भी हर माह 30 दिन हाजरी बन रही है। अर्थात एक दिन भी प्रभावित गांवों के ठेका श्रमिकों ...