खगडि़या, अप्रैल 15 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि कला एवं संस्कृति विभाग अंतर्गत संचालित आम्रपाली कला प्रशिक्षण केन्द्र में नि:शुल्क संगीत सीखने के लिए नामांकन आगामी 30 अप्रैल तक होगी। कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण केन्द्र में छात्र व छात्राएं सगीत प्रशिक्षण के तहत गायन, वादन व नृत्य नामांकन ले सकते हैं। प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाएगा। बताया कि नामांकन लेने वाले स्टूडेंटस की उम्र सीमा छह वर्ष साथ ही कक्षा दो से अधिक होना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...