नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। सीजन की शुरुआत भले ही इतनी ज्यादा फुल ऑफ एक्शन ना रही हो, लेकिन अब धीरे-धीरे बिग बॉस हाउस में मीटर हाई होने लगा है। नए प्रोमो वीडियो में आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिल रहा है। क्या इस झगड़े की वजह से घर की आंतरिक राजनीति एक नया मोड़ लेगी? जहां अरिश्फा खान बात आम्रपाली के परिवार पर ले आईं, तो वहीं भोजपुरी सुपरस्टार भी अरिश्फा के काम को लेकर उन पर तंज कसने से नहीं चूकीं।यूं शुरू हुआ दोनों के बीच झगड़ा झगड़ा उस वक्त शुरू हुआ जब आम्रपाली दुबे जब सिंक के पास खड़ी फेस वॉश कर रही थीं। आम्रपाली दुबे ने अरिश्फा को रियलिटी चेक देते हुए कहा- अरिश्फा तुमसे और उदिति से बात करने में बहुत सारे लोग डरते हैं कि तु...