छपरा, मार्च 13 -- ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रहे रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने छपरा जंक्शन को सुपुर्द किया जब्त किए गए कछुए को रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने वन विभाग को सौंपा फोटो 1 - बरामद किए गए कछुओं के संबंध में जानकारी देते रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश कुमार पवार, साथ में सीआइबी व रेलवे सुरक्षा बल की टीम छपरा, हमारे संवाददाता l रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ने वन्य जीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से 110 कछुओं को शुक्रवार को बरामद किया है। जब्त किए गए कछुए को रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने वन विभाग को सौंप दिया। यह कार्रवाई छपरा व टेकनिवास स्टेशन के बीच की गई। बरामद किए गए कछुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलने वाली ...