हाजीपुर, अप्रैल 15 -- भगवानपुर। सोनपुर रेल मंडल अंतर्गत हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड स्थित भगवानपुर स्टेशन पर आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन का रिजर्वेशन बंद होने से आम जनता में काफी नराजगी है। इस संबंध में विकास एवं कल्याण मंच के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को आवेदन देकर रिजर्वेशन पुन: शुरु कराने की मांग किया है। आवेदन में कहा गया है की उक्त ट्रेन भगवानपुर स्टेशन पर ठहराव को लिए दशकों से मांग की जा रही थी। और करीब तीन महीने पहले ही इस ट्रेन का ठहराव भगवानपुर स्टेशन पर शुरु हुआ था। लेकिन बीते सप्ताह से रिजर्वेशन बंद हो गया है। आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन भगवानपुर से पंजाब की ओर जाने वाली एक मात्र ट्रेन है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...