चतरा, फरवरी 11 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। आम्रपाली कोल परियोजना कार्यरत एमपीएल,एमआईपीएल,जीसीएल जेबी कंपनी में काम कर रहे लगभग 130 एचपीसी ठेका मजदूरों का जुलाई से नवंबर माह तक वेतन कटौती का मामला सामने आया है। इस मामले में बकाया भुगतान की मांग को लेकर मजदूरों ने बुधवार से कंपनी गेट के समीप आंदोलन आरंभ कर दिया है। धरने के माध्यम से मजदूरों का कहना है कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस संबंध में झारखंड ग्रामीण मजदूर कल्याण संघ ने परियोजना पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की है।संघ के नेता रमेश वर्मा के अनुसार कंपनी में कार्यरत अद्र्धकुशल ठेका मजदूरों को प्रतिमाह 32,795 रुपये (पीएफ कटौती के बाद) वेतन देय है,लेकिन अम्बे ज्वायंट वेंचर के द्वारा जुलाई माह से मजदूरों को केवल 17,475 रुपये का...