अल्मोड़ा, अप्रैल 14 -- मुकेश, अल्मोड़ा। जिले भर में मंगलवार को डॉ. भीम राव आम्बेडर की जयंती मनाई गई। डॉ. आम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान निकाली रैली में पूरा नगर जय भीम के नारों से गूंज उठा। डॉ. भीम राव आम्बेडकर आयोजन समिति ने चौघानपाटा स्थित डॉ. आम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रैमजे इंटर कॉलेज तक भव्य झांकी निकाली। यहां अखिलेश टम्टा, एके सिकंदर पवार, महेश परिहार, किशन लाल, राजेंद्र प्रसाद, महेश चंद्र, रोहन आर्य, नवीन कुमार, दीपक कुमार, किरन आर्य आदि रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. आम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- जयंती के अवसर पर याद किए गए भीमराव अम्बेडकर यह भी पढ़ें- संविधान निर्माता बाबा साहेब के जयंती पर कार्यक्रमों की रही धूम यह भी पढ़ें- बैंड बाजे संग निकाला भव्य ज...