कन्नौज, अप्रैल 12 -- नगर के सौरिख रोड स्थित बृज दयाल ऑर्थो केयर हॉस्पिटल में बाबा साहब डॉ.भीमराव आम्बेडकर जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी शोभायात्रा को भव्य और सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टिंकल ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से नगर में आम्बेडकर जयंती पर लगातार भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस वर्ष इसे और अधिक आकर्षक व विशाल रूप दिया जाएगा। शोभायात्रा में भगवान बुद्ध, बाबा साहब, ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, सम्राट अशोक और शहीद भगत सिंह की झांकियां शामिल रहेंगी। इस दौरान संरक्षक डॉ.अशोक तांवरे, डॉ.एस.चन्द्रा, महासचिव तीर्थराज बौद्ध, कोषाध्यक्ष कमलकांत, उपाध्यक्ष प्रभात गौतम, वीरू खरे, उपसचिव सतेन्द्र बौद्ध एडवोकेट, सूरज, बृजेश मौर्य, गुलाम वारिस सहित...