कन्नौज, अप्रैल 14 -- कस्बे में आम्बेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गांधी नगर ककरहिया से शुरू होकर यात्रा मां अन्नपूर्णा मंदिर होते हुए आम्बेडकर नगर पहुंची। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव सेवा समिति के अध्यक्ष हरगोविन्द के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। डीजे की धुन पर नृत्य और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सौरभ गुप्ता, शिवेन्द्र सिंह चौहान और प्रभात कुमार वर्मा ने स्वागत किया। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, झांकियों ने मन मोहा यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती : जगह-जगह निकली शोभायात्रा, जयभीम के गूंजे नारे यह भी पढ़ें- आकर्षक झांकियों संग निकाली शोभायात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...