बरेली, मई 26 -- शाही। गांव अमौर में सीसी रोड निर्माण में पक्षपात का आरोप लगाकर की गई शिकायत पर कार्रवाई न होने से ग्रामीण परेशान हैं। एसडीएम से शिकायत के एक सप्ताह बाद भी गली में जलभराव है। बिना बारिश के ही परिवार को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। अमौर निवासी जयवीर ने बताया प्रधान उनके घर के सामने सीसी रोड बनवा रहे हैं। उनकी गली को छोड़ दिया गया। नई सड़क उनकी गली से काफी ऊंची है। जिससे उनकी गली के घरों का पानी निकल नहीं पा रहा है। पानी गली में भर रहा है। उन्होंने प्रधान से गली में सीसी रोड और नाली निर्माण की मांग की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण में टूटी पाइप लाइन, जलभराव फोटो संख्या 06

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...