गाज़ियाबाद, जून 22 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शालीमार गार्डन स्थित गणेशपुरी के श्रीश्रीमाधव मंदिर में सोमवार को भगवान श्रीराधा माधव के लिए 500 किलो आमों से मनोरथ (आम का बंगला) सजाया गया। आम के मौसम में आयोजित यह उत्सव श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर परिसर में आमों से तैयार किए गए आकर्षक बंगले के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के ट्रस्टी बलराम ने बताया कि भगवान श्रीराधा माधव को आम अत्यंत प्रिय हैं। इसी भावना के साथ हर वर्ष श्रद्धा और भक्ति भाव से आमों का विशेष भोग अर्पित किया जाता है। पूजा-अर्चना और भोग अर्पण के बाद आमों का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराधा माधव के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार के मंगल की कामना की।

हिंदी...