संतकबीरनगर, मार्च 16 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। आठ महीने पहले गोरखपुर के एक कार्यक्रम में बस्ती की रहने वाली आर्केस्ट्रा डांसर सुमन से मुलाकात के बाद बिहार के आरोपी बबलू चौहान का संपर्क बढ़ा और वहीं से प्यार की शुरुआत हुई। आरोपी प्रेमी बबलू चौहान पर दीवानगी की हद इस कदर परवान चढ़ी कि प्रेमिका के शौक को पूरा करने के लिए उसने अपने चार लाख के डीजे को महज ढाई लाख में ही बेच दिया। प्रेमिका का दूसरे की तरफ बढ़ता खिंचाव देखकर काफी समझाया, लेकिन जब नहीं मानी तो उसे मौत के घाट उतार दिया। कत्ल के बाद प्रेमिका की मोबाइल को मगहर के पास आमी नदी में फेंक दिया था। इतना ही नहीं प्रेमिका के कत्ल का पाप धोने के लिए अयोध्या गया और सरयू में स्नान कर पूजा पाठ किया।कोतवाल जय प्रकाश दूबे और एसओजी प्रभारी अजय कुमार सिंह के मुबातिक पूछताछ में पकड़े गए बिहार ...