छपरा, अप्रैल 24 -- आमी में गंगा आरती में दिखा विहंगम दृश्य,बनारस के बटुकों द्वारा आरती की प्रस्तुति से माहौल हुआ भक्तिमय गंगा मईया के जयकारे से गुंजायमान हुआ गंगा तट,गंगा आरती को देखने के लिए गंगा तट पर बड़ी संख्या में पहुंचे थे श्रद्धालुl  दिघवारा निस l प्रखंड के रामपुर आमी पंचायत के नौरानीपट्टी बजरंगी गंगा घाट पर स्थित श्री हनुमान मंदिर के 11 वें वार्षिक पूजनोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों नर नारी  आस्था भाव के साथ शरीक हुए और हर किसी को गंगा आरती का साक्षी बनते देखा गयाlइससे पूर्व स्थानीय विधायक विनय कुमार सिंह ने दीप जलाकर आरती कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कियाlइसके बाद बनारस से आए बटुकों द्वारा गंगा आरती की प्रस्तुति हुई,इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय होता नजर आया और हर कोई आस्था के रंग मे...