छपरा, मार्च 21 -- अब श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत लायंस क्लब ऑफ महाराजगंज रघुशांति की सराहनीय पहल फोटो 24- आमी मन्दिर परिसर में वाटर चिलर मशीन के उद्घाटन के अवसर पर महाराजगंज रघुशांति के पदाधिकारी छपरा। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता निभाते हुए लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब ऑफ महाराजगंज रघुशांति ने एक सराहनीय पहल की है। शनिवार को क्लब द्वारा मां अंबिका भवानी मंदिर, आमी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक वाटर चिलर लगाया गया। इस पहल से विशेष रूप से गर्मी के मौसम में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।वाटर चिलर मशीन का उद्घाटन छपरा के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ व लायंस इंटरनेशनल 322 ई के पूर्व जिला पाल लायन डॉक्टर एस. के. पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने क...