संतकबीरनगर, मई 25 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत मगहर के मनोनीत भाजपा सभासदगण गौरव निषाद व अरुण कुमार गुप्त के नेतृत्व में रविवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ साप्ताहिक आमी नदी स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नदी तट की सफाई कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही इसके मूल स्वरूप को लौटाने का भी संकल्प लिया गया।सभासद गौरव निषाद ने कहा कि आमी नदी की भव्यता और स्वच्छता के लिए सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ अभियान लगातार जारी रहेगा। हमारे इरादे नेक हैं हमारे हौसलों को तोड़ा नहीं जा सकता और हम सभी लोग मजबूत इच्छा शक्ति के बल पर एक दिन आमी नदी को उसके मूल स्वरूप में अवश्य वापस ले आएंगे। अंत में उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में बढ़-चढ़कर सहयोग करें और नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बना...