नई दिल्ली, जुलाई 2 -- अभिनेता आमिर खान अपनी तीसरी शादी 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ अपने घर से ही करेंगे। मुंबई में फिल्म प्रीतम और पेड्रो की स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेता ने पुष्टि की। मीडिया से बात करते हुए आमिर खान ने बताया कि शादी एक प्राइवेट समारोह होगा और करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त ही मौजूद रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पांच जुलाई बहुत ही खास दिन है हमारे लिए। सबकी दुआएं और आशीर्वाद चाहेंगे। प्रार्थना करें कि हम खुश रहें और हमारा सफर अच्छा रहे। पिछले साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन पर अभिनेता ने मुंबई में अपनी पार्टनर गौरी को मीडिया से मिलवाया था, और तब से, फैंस उनकी लव लाइफ के बारे में जानने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...