नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- सुपरस्टार आमिर खान कई दशकों से बॉलीवुड का हिस्सा हैं और आज भी अपनी ऑडियंस को क्वालिटी एंटरटेनमेंट देने की कोशिश में लगे रहते हैं। आमिर ने भारतीय फिल्म जगत को लगातार बदलते देखा है और कुछ रिवाज तो ऐसे भी हैं, जो खुद आमिर खान ने बॉलीवुड में बदले हैं। आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वो नए-नए भारतीय सिनेमा जगत में आए थे तो उन्होंने कुछ ऐसी चीजें नोटिस कीं जो उन्हें बहुत अजीब लगीं। आमिर खान ने इन चीजों को बदलने का फैसला किया और बदलकर ही दम लिया। आमिर खान ने इसी इंटरव्यू में यह भी बताया कि क्यों उन्हें आज भी नए दौर के स्टार्स से चिढ़ होती है और वह नई पीढ़ी के एक्टर्स से क्या उम्मीद रखते हैं।आमिर खान ने बॉलीवुड में बनाया यह नियम आमिर खान ने एक इंटरव्यू में कोमल न्हाटा के साथ बातचीत में बताया, 'जब इंडस्ट्री ...