नई दिल्ली, फरवरी 25 -- साल 2016 में आई सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। फिल्म में आमिर खान की फिट पर्सनैलिटी देखकर लोग दंग रह गए थे, लेकिन क्या आपको इस फिल्म के बाद का वो किस्सा पता है, जब आमिर खान ने बहुत तेजी से अपना वजन कम किया था। आमिर खान ने ऐसा एक विज्ञापन के लिए किया था। एडवर्टाइजिंग टीम से जुड़े रहे बधाई हो के निर्देशक अमित शर्मा ने एक इंटरव्यू में इस घटना के बारे में बताया था कि कैसे जब टीम आमिर खान से बात करने गई तो उन्होंने एक महीने का वक्त मांगा और कहा कि वह एक महीने के भीतर 7 किलो वजन घटा लेंगे। टीम हैरान थी कि आखिर वो इतनी जल्दी इतना वजन कैसे कम करेंगे।आमिर खान की बात सुन शॉक्ड थे अमित आमिर खान से जुड़ा यह किस्सा याद करते हुए अमित शर्मा ने बताया, 'जब हम आमिर खान के साथ एक विज्ञापन के लिए काम करने जा ...