नई दिल्ली, जनवरी 23 -- बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की हाल ही में अपनी बेटी अइरा खान के साथ टाटा मुंबई मैराथन में पाणि फाउंडेशन और अगात्सु फाउंडेशन के सपोर्ट में शामिल हुई थीं। इस दौरान के कई वीडियोज और तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुए थे। इस दौरान अइरा एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। इस बार अइरा अपने कपड़ों की वजह से ट्रोल हुईं। उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी उसे देखकर लोग काफी भड़क गए और उन्हें खूब जमकर बॉडी सेम किया। ऐसे में अब एक्टर अभिनव शुक्ला अइरा के सपोर्ट में आए और ट्रोलर्स को लताड़ लगाई।एक एक्स यूजर ने इरा के कपड़ों पर किया था कमेंट दरअसल, 18 जनवरी को अइरा खान मैराथन में अपने पिता के साथ शामिल हुईं थीं। इस दौरान ईरा ने मैराथन दौड़ के लिए सफेद टैंक टॉप और काले शॉर्ट्स पहने थे। बाद में, एक सोशल मीडिया यूजर ने X (पहले ट्विट...