कराची, मार्च 9 -- पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर और राष्ट्रीय चयनकर्ता अब्दुल रज्जाक ने बताया कि 2010 के 'स्पॉट-फिक्सिंग ' कांड की जानकारी टीम प्रबंधन के सामने इंग्लैंड दौरे के दौरान ही आ गई थी। रज्जाक ने यह भी बताया कि तत्कालीन कप्तान शाहिद अफरीदी ने इस फिक्सिंग में शामिल होने से इनकार करने पर तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को थप्पड़ भी जड़ा था। रज्जाक ने पाकिस्तान के एक टेलीविजन कार्यक्रम में बताया कि 2010 के लॉर्ड्स टेस्ट में हुई फिक्सिंग की साजिश का पर्दाफाश मोबाइल फोन की मरम्मत करने वाले लंदन के उनके एक दोस्त ने किया था।'मेरे दोस्त से फोन की मरम्म्त करने को कहा' रज्जाक ने कहा, "मजहर माजीद ने मेरे दोस्त से अपने फोन की मरम्म्त करने के लिए कहा। मेरे दोस्त ने जब देर रात फोन ठीक किया, तो उसे मजहर और तीनों खिलाड़ियों के बीच कई संदेश मिले जिनमें मैच...